ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा की कमर को देखकर टेरेंस लुईस ने किए ऐसे इशारे, वीडियो देख भड़के फैंस कर रहे हैं भद्दे कमेंट्स

नई दिल्ली।  बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मलाइका हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। फिर चाहे वो उनक पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक्टिंग के साथ मलाइका सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी को लेकर भी काफी सुर्खियों बटोरती हैं। वहीं इन दिनों मलाइका रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ को जज कर रही हैं। शो में मलाइका के अलावा गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी बतौर जज नजर आ रहे हैं। तीनों जजों को अक्सर सेट पर मस्ती करते और एक दूसरे के टांग खिचाई करते देखा जाता है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी एंजॉय करते हैं। लेकिन इसी बीच सेट से अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां देखें वीडियो…

मलाइका अरोड़ा के वीडियो को ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ के जज टेरेंस लुईस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका के साथ टेरेंस भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा और टेरेंस एक साथ स्टेज पर है। तभी अचानक से म्यूजिक बजना शुरू हो जाता है और मलाइका खुद को डांस करने से रोक नहीं पाती हैं। वहीं मलाइका के साथ टेरेंस भी डांस करना शुरू कर देते हैं लेकिन जैसे की मलाइका की कमर पर पड़ता है वो डांस करना बंद कर देते हैं और ऐसे-ऐसे इशारे करने लगते हैं जिसे देखकर आपको भी शरम आ जाएगी

आप देख सकते हैं कि पहले तो टेरेंस लुईस डांस कर रहे होते हैं लेकिन मलाइका की मटकती कमर को देखकर वह डांस करना भूल जाते हैं। इस वीडियो में मलाइका सिर्फ अपनी कमर को हिलाते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस मलाइका और टेरेंस को काफी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका ने बेहद चमकती हुई नियॉन रंग की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उन्होंने अपने बालों में हाई पोनी की है। इसके साथ ही लाइट मेकअप किया जो कि उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है। इस वीडियो पर लगातार फैंस मलाइका को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button