ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

ओमिक्रोन के मामले 2-3 सप्ताह में 1000 और दो महीनों में 10 लाख तक आएंगे, विशेषज्ञों ने चेताया

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इसके देश में मामले भी बढ़ते जा रहे हैं और अलग अलग राज्यों के विशेषज्ञों द्वारा आगे की चुनौतियों पर गंभीरता से काम करने की चेतावनी दी जा रही है। बता दें कि देश में अब तक ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 391 हो गई है जिनमें से 124 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इस बीच COVID विशेषज्ञ समिति (केरल) के सदस्य डा टीएस अनीश ने कहा कि ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 2-3 सप्ताह में 1000 तक पहुंचने के आसार है।

उनका कहना है, वैश्विक रुझानों से पता चलता है कि ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 2-3 सप्ताह में 1000 और शायद 2 महीनों में एक मिलियन तक पहुंचने जा रही है। भारत में ओमिक्रोन से कुछ ज्यादा समस्या हो, उससे पहले हमारे पास एक महीने से अधिक का समय नहीं है। हमें इसे रोकने की जरूरत है।

वहीं, केआईएमएस (हैदराबाद) के निदेशक (चिकित्सा) डा संबित कहते हैं, हमें जनवरी के अंत तक COVID संख्या में वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि हम दुनिया से अलग नहीं हैं। दुनिया जिस चीज का सामना कर रही है, हम भी उसका ही सामना करेंगे। उम्मीद है, हमारे पास इस बार गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या ज्यादा नहीं होगी जैसे कि पहले थी।

Related Articles

Back to top button