ब्रेकिंग
न सप्लीमेंट्स न दवाईयां, शाकाहारी भोजन के दम पर बनाई नेचुरल बाॅडी, USA में बिखेंरेंगे जलवा कोहरे की कैद में मध्य प्रदेश, ऊपर से बर्फीली हवाओं का हमला, शाजापुर में 5 डिग्री से नीचे तापमान धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ...
देश

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार से मंगलवार तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि रविवार की रात कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तब प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का कोहरा होगा।अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सबसे कम नरेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में भी 6.5 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरेला में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के नजदीक सुबह सात से नौ बजे तक दृष्यता कम रही। इस दौरान दो घंटे दृष्यता 500 मीटर रही।

29 दिसंबर से बढ़ सकता है कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 दिसंबर को भी आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। 29 दिसंबर से कोहरा बढ़ सकता है। 31 दिसंबर से आकाश साफ होगा। इसके बाद कोहरा अधिक बढ़ सकता है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर बढ़ा

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया। इस वजह से दिल्ली, फरीदाबाद व नोएडा में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। वहीं एनसीआर के अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर रही। फरीदाबाद व दिल्ली में शनिवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषण रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी 155 शहरों की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद का एयर इंडेक्स सबसे अधिक 432 व दिल्ली का एयर इंडेक्स 431 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 414 व दिल्ली का एयर इंडेक्स 415 दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button