ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

इस नए साल के पहले दिन करें मां वैष्णो देवी का दर्शन, आइआरसीटीसी लेकर आया है वीकेंड यात्रा का शानदार पैकेज

नई दिल्ली। यह साल खत्म होने जा रहा है, बस कुछ ही दिनो में नए साल का आगमन हो जाएगा। इस बार की सबसे अच्छी बात यह है कि, यह आने वाला नया साल वीकेंड के दिन से शुरू हो रहा है, मतलब यह है कि आपके पास 2 दिनों की श्योर छुट्टियां रहेंगी। आप अपने इस वीकेंड पर नए साल की खुशी मानाने के लिए किसी टूर की प्लानिंग भी कर सकते हैं। नए साल की शुभ शुरुआत हो इसके लिए कई सारे लोग धार्मिक जगहों के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी धार्मिक जगह की सैर करने का मन बना रहे हैं, तो मां वैष्णो देवी की यैत्रा पर जा सकते हैं। वैष्णो देवी एक ऐसा तीर्थ स्थान है, जहां जाने का मन हर एक श्रद्धालु का होता है। आइआरसीटीसी नए साल पर वैष्णो देवी तीर्थ स्थान के दर्शन करने का मन रहे लोगों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज को मातारानी राजधानी पैकेज नाम दिया है। इस पैकेज की खास बात यह है कि इस पैकेज के तहत यात्रा की शुपुआर वीकेंड पर ही होती है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल के बारे में।

टूर का कार्यक्रम

यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू राजधानी ट्रेन में होगी। यात्री रात भर ट्रेन में यात्रा करने के बाद सुबह पांच बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से यात्रियों को कटरा ले जाया जाएगा। सैलानी यात्रा की पर्ची लेने के लिए सरस्वती धाम में रुकेंगे। कटरा पहुंचने के बाद श्रद्धालु होटल में चेक इन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को बाड़गंगा तक पहुंचाया जाएगा। बाड़गंगा से आगे मां वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस होटल लौट आएंगे। जिसके बाद होटल में यात्री रात का आराम और डिनर करेंगे। इसके अगले दिन सुबह का नाश्ता करके श्रद्धालु दोपहर में होटल से चेक आउट करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए लौट जाएंगे। रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते में यात्री कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और बागे बहू गार्डन की यात्रा भी करेंगे। इसके बाद यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली लौट जाएंगे।

कितना है टूर का किराया

मां वैष्णो देवी दर्शन के चार दिन और तीन रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 7390 रुपये खर्च करने होंगे।

Related Articles

Back to top button