ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
टेक्नोलॉजी

48MP नाइट कैमरे के साथ TECNO Spark 8 Pro कल होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत यहां

नई दिल्ली। टेक्नो (TECNO) कल भारतीय बाजार में अपना शानदार स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 8 प्रो (TECNO Spark 8 Pro) लॉन्च करने वाली है। इस फोन में यूजर्स को 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5000 एमएएच की बैटरी, एचडी स्क्रीन और मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जा सकता है। आइए जानते हैं टेक्नो स्पार्क 8 प्रो की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से…

TECNO Spark 8 Pro की स्पेसिफिकेशन (संभावित)

टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें यूजर्स को मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। हालांकि, इसके अन्य सेंसर और फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

TECNO Spark 8 Pro के अन्य फीचर्स

टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिल सकता है।

TECNO Spark 8 Pro की संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसे कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फिलहाल, इस फोन की असल कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि टेक्नो ने हाल ही में टेक्नो स्पार्क 8 (TECNO Spark 8 Pro) को लॉन्च किया था। इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक हेलियो जी25 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में स्टैंड बाय मोड में 65 दिन का बैकअप देती है।

Related Articles

Back to top button