ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

मिजोरम में कोविड-19 के 72 नए मामले, संक्रमण दर 10.45 प्रतिशत

मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 72 नए मामले आने से संक्रमण की दैनिक दर 10.45 प्रतिशत हो गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नए मामलों को मिला कर कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,40,564 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 539 पर पहुंच गयी है। संक्रमण के नए मरीजों में 20 बच्चे शामिल हैं।

आइजोल जिले में सबसे अधिक 42 मामले आए। इसके बाद मामित में 17, सैतुअल में सात, सेरचिप में पांच और कोलासिब जिले में एक मामला आया। बयान के मुताबिक, मिजोरम में कोविड-19 के अभी 1,399 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,38,626 मरीज इससे स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.62 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.38 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कोविड-19 के लिए 14.97 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि 7.29 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है। इनमें से 5.87 लाख लोगों को टीकों की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button