ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

MS Dhoni ने रिटायरमेंट का ऐलान किया तो खिलाड़ियों का रिएक्शन क्या था, रवि शास्त्री ने बताया

नई दिल्ली। साल 2014-15 में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और टीम के कप्तान एमएस धौनी थे। टीम इंडिया बार्डर-गावस्कर ट्राफी में पिछड़ गई थी और इसी बीच एमएस धौनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। मेलबर्न टेस्ट मैच के ड्रा होने के साथ ही धौनी ने फैसला किया था कि वे टेस्ट क्रिकेट तत्काल प्रभाव से छोड़ रहे हैं। ऐसे में सीरीज के बीच में विराट कोहली को कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। इसी पूरे वाकये पर रवि शास्त्री ने बड़ा खुलासा किया है, क्योंकि वे उस समय टीम इंडिया के मैनेजर थे।

रवि शास्त्री ने बताया कि मैच ड्रा होने के बाद धौनी उनसे मिलने आए और वह चाहते थे कि ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात की जाए। उनको लगा था कि धौनी मैच के बारे में खिलाड़ियों से बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं था। पूर्व भारतीय कोच ने बताया कि उस समय धौनी की जगह कप्तान के तौर पर विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति थे। स्टार स्पोर्ट्स पर रवि शास्त्री ने एक शो में बताया, “मुझे पता था कि जिस क्षण एमएस धौनी संन्यास लेंगे, विराट कोहली टीम का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति होंगे। वह (एमएस धोनी) जानते थे कि कतार में अगला लीडर कौन है।”

उन्होंने कहा, “वह टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा करने के लिए उपयुक्त समय की प्रतीक्षा कर रहे थे। वह जानते थे कि उनका शरीर तीनों फार्मेट के लिए उपयुक्त है या नहीं, क्योंकि वह अपने सफेद गेंद के करियर को लंबा करना चाहते थे। जब आपका शरीर आपको बताता है कि बस हो गया, तो यह पर्याप्त है, इसके बारे में कोई दूसरा विचार नहीं है। खैर, यह एक आश्चर्य के रूप में आया। वह मेरे पास आया और बोला ‘मैं खिलाड़ियों से कुछ कहना चाहता हूं’। मैंने कहा- ‘ज़रूर’। मुझे लगा कि वह ड्रा के बारे में कुछ कहने वाला है। वह बाहर आता है। मैंने सिर्फ ड्रेसिंग रूम के आसपास के चेहरे देखे। जब एमएस ने यह घोषणा की तो ज्यादातर खिलाड़ी सदमे में थे। यही एमएस हैं।”

वहीं, स्प्लिट कैप्टेंसी के बारे में रवि शास्त्री ने बताया, “मुझे लगता है कि यह आगे जाने का सही तरीका है (सफेद गेंद और लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए 2 कप्तान)। यह विराट और रोहित के लिए वरदान साबित हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि इस युग में बायो बबल के साथ एक आदमी तीनों (तीनों प्रारूपों में कप्तानी) को संभाल सकता है। यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। हम दोनों काफी आक्रामक हैं, हम जीतने के लिए खेले, हमने बहुत जल्दी महसूस किया कि टेस्ट जीतने के लिए हमें 20 विकेट चाहिए, आक्रामक और निडर क्रिकेट खेलने का फैसला किया। इसका मतलब था कि कई बार आप मैच हार जाएंगे, लेकिन एक बार जब आप लाइन में एक हो जाते हैं तो यह संक्रामक होता है।”

Related Articles

Back to top button