ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

नीट-पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डाक्टरों का प्रदर्शन जारी, पुलिस के दुर्व्यवहार से खफा

नई दिल्ली। दिल्ली में नीट-पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डाक्टरों की नाराजगी कम नहीं हो रही है। सोमवार को डाक्टरों ने मार्च निकालकर नीट-पीजी काउंसलिंग की मांग की थी। हालांकि इस बीच पुलिस व डाक्टरों के बीच तीखी नोकझोक व झड़पे हुई थी।

इसमें कई पुलिस कर्मी व डाक्टर चोटिल हो गए थे। पुलिस के इस दुर्व्यहार से खफा रेजीडेंट डाक्टरों ने मंगलवार को सफदरगंज अस्पताल में प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा की गई धक्कामुक्की और झड़प को लेकर नाराजगी जताई। यहां रेजीडेंट डाक्टरों ने मंगलवार को भी पैदल मार्च निकालने की तैयारी की। इसके बाद अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मार्च के दौरान पुलिस द्वारा डाक्टरों से मारपीट और हिरासत में लेने पर डाक्टरों ने आक्रोश व्यक्त किया। डाक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल से फिर मार्च निकाला। वे लोग गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सरोजनी नगर थाने की तरफ मोड़ दिया। थाने के सामने करीब डेढ़-दो हजार डाक्टर धरने पर बैठ गए और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।

डाक्टरों के मार्च से रात आठ बजे के बाद से रिंग रोड पर यातायात बाधित रहा। इस कारण लोगों को परेशानी ङोलनी पड़ी। हम लोग एकत्रित होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के लिए निकले। इस पर पुलिस द्वारा इंद्रप्रस्थ डाकघर के पास रोका गया। नहीं रुकने पर मारपीट और महिला डाक्टरों के साथ बदसलूकी की गई। उन्हें जबरन हिरासत में लिया गया।

हड़ताल से अस्पतालों में मरीज रहे परेशान

रेजिडेंट डाक्टरों की 11वें दिन भी जारी हड़ताल से मरीजों को अस्पताल में इलाज नहीं मिला। इससे मरीज और उनके तीमारदार भटकते रहे। ज्यादातर अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी में वरिष्ठ डाक्टरों द्वारा कुछ ही मरीजों को देखा गया। वहीं, अधिकतर मरीजों को वापस लौटा दिया गया।

Related Articles

Back to top button