ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
खेल

चांदी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ये है नया रेट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 216 रुपये की गिरावट के साथ 47,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार सत्र में यह धातु 47,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, चांदी भी 179 रुपये की गिरावट के साथ 61,348 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार सत्र में 61,527 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,804 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.07 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 1,804 डॉलर प्रति औंस थी। डॉलर के मजबूत होने से भी सोने पर दबाव बना रहा।

सोने की वायदा कीमत

कम मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 118 रुपये की गिरावट के साथ 47,924 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 8,742 लॉट के कारोबार में फरवरी का सोना अनुबंध 118 रुपये या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,924 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,804 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी की वायदा कीमत

वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 62,604 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि प्रतिभागियों ने मजबूत हाजिर मांग पर अपना दांव बढ़ाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मार्च डिलीवरी वाला अनुबंध 90 रुपये या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,589 लॉट में 62,604 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 23.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

Related Articles

Back to top button