ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
देश

हिंदू नेताओं को मालेगांव मामले में फंसाने की साजिश के लिए माफी मांगे कांग्रेस: CM योगी

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट कांड में खुद को तथा कुछ अन्य हिंदू नेताओं को फंसाने की साजिश करने के लिए देश की जनता से माफी मांगने को कहा है। मुख्यमंत्री ने यहां 196 करोड़ रुपए की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा “आज आपने महाराष्ट्र एटीएस का एक बयान देखा होगा। उस समय कैसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं एवं अन्य हिंदू नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य कर रहे थे।”

उन्होंने कहा “आपने मालेगांव विस्फोट के मामले में देखा होगा। कांग्रेस की शरारत देश के खिलाफ एक अपराध है और पार्टी को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।” योगी का यह बयान 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के एक गवाह के मुकर जाने और मुंबई की एक अदालत में यह गवाही देने के बाद आया है कि तत्कालीन वरिष्ठ एटीएस अधिकारी परम बीर सिंह और एक अन्य अधिकारी ने उसे उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इंद्रेश कुमार सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार नेताओं का नाम लेने को कहा था। धन की उगाही करने और अन्य मामलों का सामना कर रहे परम बीर सिंह को इसी महीने निलंबित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली कांग्रेस देश के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही है, यह किसी से छुपा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले जब सत्ता में थी तब वह आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करती थी और हिंदू संगठनों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती थी और आज जब सत्ता के बाहर है तो हर उस कार्य का विरोध करती है जो विकास और जनता के हित के लिए हो रहा है। अपने बयान में, गवाह ने दावा किया कि एटीएस ने उसे प्रताड़ित किया और अपने कार्यालय में अवैध रूप से बैठाया। इस मामले में अब तक 220 गवाहों से पूछताछ हो चुकी है और उनमें से 15 मुकर गए हैं। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले के आरोपियों में लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय रहीरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं। ये सभी जमानत पर बाहर हैं।

Related Articles

Back to top button