ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

एम्स निदेशक डाक्टर गुलेरिया की सलाह, ओमिक्रोन हल्का संक्रमण घबराए नहीं, लेकिन…

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर एम्स के डायरेक्टर डाक्टर रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है। डाक्टर गुलेरिया ने बुधवार को लोगों को ना घबराने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे सावधान रहने की जरूरत है।

एम्स की तरफ से जारी वीडियो संदेश में गुलेरिया ने नए साल की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी को आने वाले नए साल 2022 की शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर सभी के लिए खुश, स्वस्थ और समृद्ध रहने की कामना करता हूं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमारे लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि महामारी खत्म नहीं हुई है, फिर भी हम बेहतर स्थिति में हैं।’

गुलेरिया ने आगे कहा कि हमारे देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें टीका लगाया गया है, फिर भी हम बढ़ते मामलों को देख रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि हम नियमों का पालन करें, जिसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाना और भीड़ से बचना शामिल है जिससे हमारे पास कहीं भी सुपर स्प्रेडर न हो।’

हल्का संक्रमण है ओमिक्रोन

गुलेरिया ने कहा कि ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि ओमिक्रोन हल्का संक्रमण है। ओमिक्रोन आक्सीजन में गिरावट का कारण नहीं बनता, इसलिए आक्सीजन की आवश्यकता इतनी अधिक नहीं हो सकती है। इसके अलावा, उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे आक्सीजन सिलेंडर और दवाओं को अनावश्यक रूप से बर्बाद न करें

सतर्क रहें लोग

गुलेरिया ने आश्वस्त किया कि एक राष्ट्र के रूप में हम अब संभावित नई लहर से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। सुनिश्चित करें कि आप संक्रमण फैलाने की श्रृंखला का हिस्सा न बनें।

Related Articles

Back to top button