ब्रेकिंग
Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो... अदालती आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख: दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट Jammu Kashmir NIA Raids: लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर घाटी के 10 ठिकानो... Seemanchal Express Accident: चलती सीमांचल एक्सप्रेस की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 माह का मासूम, फतेहप... Aaj Ka Mausam: लौटता मानसून दिखा रहा रौद्र रूप, यूपी-एमपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; I... Ganeshotsav 2026: मुंबई के किंग्स सर्कल में विराजे 'गोल्डन गणपति', 14 से 18 सितंबर तक होगा भव्य 5 दि... Russia Ukraine War: रूस ने 500 ड्रोनों से यूक्रेन पर किया भीषण हमला, 9 की मौत; जेलेंस्की बोले- अर्थव...
खेल

अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की रणजी टीम में क्यों किया गया है सेलेक्शन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने 29 दिसंबर को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ पहले दो रणजी ट्राफी मुकाबलों के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी पहली बार मुंबई की रणजी टीम में चुना गया है। पृथ्वी शॉ को उस टीम का कप्तान  चुना गया है जिसमें यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर जैसी युवा प्रतिभाएं शामिल हैं। विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट के लिए आदित्य तारे को आराम दिया गया था और अब टीम मे उनकी वापसी हुई है।

अब मुंबई के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने अर्जुन तेंदुलकर के टीम में चयन के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि ये आलराउंडर इस साल लगी चोट से उबरने के बाद अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जिसके कारण वह आइपीएल के दूसरे चरण से चूक गए। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए सलिल अंकोला ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और दुर्भाग्य से वो बीच में चोटिल हो गए थे, लेकिन उसके बाद उसने जो भी मैच खेले उसमें अच्छा प्रदर्शन किया। हमने मुंबई क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए एक टीम चुनी है।

सलिल अंकोला ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे सीमर तुषार देशपांडे चोटिल हैं, लेकिन यह एक अच्छी टीम है। यह मिली-जुली टीम है, जहां हमने अंडर-19 के खिलाड़ियों को चुना है और कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो लंबे अरसे से टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से कोविड महामारी के कारण, रेड-बाल क्रिकेट पिछले साल नहीं हो सका, लेकिन हमने सभी क्षेत्रों को कवर करने की कोशिश की है। प्रिंस बडियानी जैसे कुछ युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमारे लिए अंडर 19 में अच्छा प्रदर्शन किया। हम उन्हें प्रमोट करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वे बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। हमने देखा है कि 19 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों ने सीनियर पुरुष टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि टीम आगे जाकर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Back to top button