ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
मनोरंजन

क्या! जेठालाल छोड़ने वाले हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? दिलीप जोशी मे खुद बताई सच्चाई

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके दिलीप आज घर-घर में पॉपुलर हैं। फैंस उन्हें दिलीप जोशी के ज्यादा जेठालाल चंपकालाल गढ़ा और टप्पू के पापा के नाम से जानते हैं।

शो छोड़ने वाले हैं जेठालाल?

पिछले 13 सालों से चल रहे इस शो को काफी लोगों ने अलविदा कह। तो वहीं कई किरदारों का चलते शो में निधन हो गया। डॉक्टर हाथी, नट्टू काका को याद कर फैंस की आंखें आज भी नम हो जाती हैं। तो रौशन सिंह सोढ़ी और अंजलि भाभी, सोनू जैसे किरदार बदलते रहे। एक ऐसा भी शख्स है जो कई सालों से शो में नजर नहीं आया पर कभी वापस ना आने को कोई कारण भी सामने नहीं आया, वो हैं सबकी प्यारी दया भाभी यानि दिशा वकानी। अब एक और किरदार के शो छोड़े की खबरों ने सबको चौंका दिया।

दिलीप जोशी ने खुद किया खुलासा

इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने शो को छोड़ने के सवाल पर साथ जवाब दिया, बिल्कुल नहीं। उन्होंने बताया कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं। दिलीप जोशी ने कहा, मुझे लगता है जब यह शो अच्छा चल रहा है तो इसे बेवजह क्यों छोड़ा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस शो की वजह से उन्हें बहुत प्यार मिला है और वह इसे खराब नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, लोग हमें बहुत प्यार करते हैं और मैं इसे बिना किसी कारण के बर्बाद करना क्यों चाहूंगा।

प्रेग्नेंट हैं दयाबेन!

बता दें कि दयाबेन की वापसी की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। कुछ फैन पेज पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई कि दिशा वकानी दूसरी बार मां बनने वाली हैं जिसके चलते शो में फिलहाल तो वो वापस वहीं लौटेंगी।

Related Articles

Back to top button