ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे लखनऊ, भाजपा संगठन के साथ करेंगे मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पूरी तकत झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे कर रहे हैं। प्रदेश के भ्रमण पर निकली छह जन विश्वास यात्राओं को हर विधान सभा क्षेत्र में पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। संगठन ने अपनी पूरी ताकत इसमें लगा रखी है, तो प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कई कार्यक्रम कर चुके हैं। बीच-बीच में नड्डा, शाह और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान संगठन के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। इसी क्रम में अमित शाह गुरुवार को यूपी दौरे पर आ रहे हैं। वह मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय आएंगे। यहां संगठन पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुनाव अभियान, विभिन्न कार्यक्रम आदि की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे। वह लखनऊ में ही रात्रि विश्राम कर शुक्रवार को अयोध्या व संतकबीरनगर में जनसभा और बरेली में रोड शो करने चले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button