ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

बिहार पॉलिटिक्‍स: गया की फुलवा दूसरी बार बनी प्रखंड प्रमुख, बोधगया में माया देवी ने भी मारी बाजी

वजीरगंज (नवादा)। पूर्व प्रमुख फुलवा देवी वजीरगंज प्रखंड में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर प्रमुख बनी। टिंकू यादव उप प्रमुख चुने गए हैं। फुलवा देवी पहली बार पंचायत समिति सदस्य के रूप में केनार फतेहपुर पंचायत से 2016 में जीत कर आई थी, तब इन्हें प्रमुख का ताज मिला था और वह पूरे पांच वर्षों तक सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा की थी। टिंकू यादव युवा समाजसेवी हैं ,जो पहली बार अपने गृह पंचायत घुरियावा से पंचायत समिति पद के लिए चुनाव लड़े और जीत हासिल कर उप प्रमुख बने हैं

जेल से आकर आशुतोष ने मुखिया पद की ली शपथ

संवाद सहयोगी, टिकारी: लाव पंचायत से दुबारा मुखिया पद पर जीत हासिल करने वाले आशुतोष कुमार मिश्र उर्फ बुलेट बाबा बुधवार को जेल से आकर अपने पद का शपथ लिया। उन्हें न्यायालय के आदेश पर पेरोल पर सेंट्रल जेल गया से पुलिस कस्टडी में टिकारी लाया गया। कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद प्रखंड सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वेद प्रकाश ने मुखिया को सर्वप्रथम निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और उसके बाद सरपंच, वार्ड सदस्य व पंच को पद और गोपनीयता के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद हाथों में हथकडी और पुलिस कस्टडी में मुखिया ने दूर से ही अपने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए सबों के प्रति आभार प्रकट किया। शपथ लेने आने की सूचना पर उनके काफी संख्या में समर्थक प्रखंड परिसर में जुटे थे

माया देवी जीत गईं चुनाव

जासं, गया: बोधगया प्रखंड में प्रमुख के पद पर माया देवी ने चुनाव जीता है। जबकि उपप्रमुख पद पर मिथलेश कुमार ने चुनाव जीता है। बुधवार को गया सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ इंद्रवीर कुमार की देखरेख में चुनाव कराया गया। मतपेटी में मतदान के जरिए चुनाव कराया जाता है। प्रखंड के सभी निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट करते हैं। एसडीओ की देखरेख में मतों की गिनती के बाद जीत-हार तय होती है।

Related Articles

Back to top button