ब्रेकिंग
संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव: MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अवमानना प... उमरिया में झमाझम बारिश से लबालब हुआ जोहिला डैम: 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, निचले इलाकों में हाई अलर... पन्ना में एक घंटे की बारिश से खुला विकास के दावों का पोल: कृष्णगढ़ में घरों में घुसा नाले का गंदा पा... खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक
देश

कोविड-19 नियमों से परेशान लोगों ने DTC बसों में जमकर की तोड़फोड़

नई दिल्ली- एक तरफ जहां दिल्ली सरकार कोरोना को रोकने के लिए सख्त-से-सख्त नियम लागू कर रही हैं वहीं राज्य में लोगों कोविड नियमों से परेशान हो रहे हैं इस बीच दिल्ली में लागू की गई पाबंदियों के तहत कुछ लोग बस में नहीं चढ़ पाए तो उन्होंने  सुबह एमबी रोड को अवरुद्ध कर डीटीसी बसों में तोड़फोड़ की।

बता दें कि संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत बसों में सीट क्षमता का 50 प्रतिशत यात्री सवार हो सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मामूली बल का इस्तेमाल किया गया और 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एम हर्षवर्धन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने एमबी रोड जाम कर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस का शीशा तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। संगम विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। यह कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण बसों में सीटों की अनुपलब्धता के कारण हुआ।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसमें एक हरे और एक लाल रंग की वातानुकूलित (एसी) बस क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। उनके ‘विंडशील्ड’ और ‘साइड मिरर’ टूटे हुए दिख रहे हैं। बस के परिचालक ने एक वीडियो में कहा कि हमें निर्देश दिया गया है कि बस में एक समय पर 17 यात्री ही मौजूद हो। चालक, परिचालक और मार्शल सहित जब बस में 20 लोग होते हैं, तो हम सवारी लेने के लिए नहीं रुकते। अगर हम बस रोकते और बस में और लोग चढ़ जाते, तो हम पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगता।

उन्होंने कहा कि आज, जब हमने बस नहीं रोकी, तो कुछ लोगों ने गुस्से में आकर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि, बस के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत स्कूल कॉलेज, सिनेमाघर और जिम बंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button