ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
मध्यप्रदेश

आगर मालवा में विजिबिलिटी जीरो, दिन में भी वाहनों की जली लाइटें, जानिए अपने जिले का हाल

आगर मालवा: पूरे मध्य प्रदेश के साथ साथ आगर मालवा कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया होने के कारण  विजिबिलिटी बहुत ही कम हो जाती है। जिसके चलते वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई और सुबह-सुबह सड़कों पर निकले वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। साथ ही सर्द हवाओं ने जनजीवन खासा प्रभावित किया है। तापमान में कमी से दिन में भी कोल्ड डे के हालात बने हुए है। ऐसे में लोगों को दिन में भी अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं बात करें प्रदेश के अन्य जिलों की तो रायसेन, धार, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर एवं सागर जिलों में कोल्ड वेव की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, रीवा, सतना सहित मौसम विभाग ने जिलों में यलो अलर्ट जारी।
मौसम विभाग की मानें तो नए साल पर मध्यप्रदेश चिल्ड रहेगा। 31 फर्स्ट की नाइट पाला, ठिठुरन और कोहरा रहेगा। वहीं 1 जनवरी को कोहरा और सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। ग्वालियर चंबल संभाग में पाला पड़ने की संभावना है।

ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी, कई जिलों में शीतलहर की संभावना है। प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button