ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मध्यप्रदेश

शाजापुर अस्‍पताल में गंदगी और अव्यवस्था पर भड़के प्रभारी मंत्री, सिविल सर्जन को लगाई फटकार

शाजापुर। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने आज सुबह जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर का दौरा किया। मंत्री यादव कोराना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को देखने पहुंचे थे, लेकिन जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था और गंदगी पर वे जमकर भड़के।

मंत्री यादव ने एसएनसीयू वार्ड से लेकर महिला वार्ड,आईसीयू तक हर चीज का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां तक कि मंत्री ने अस्पतालों के शौचालय में पहुंचकर सफाई व्यवस्था देखी। मंत्री यादव जब वार्ड में आक्सीजन सप्लाय के लिये पाइप लाइन का निरीक्षण कर रहे थे तो उसमें कई जगह लीकेज दिखा।

इस पर मंत्री यादव भड़क गए और सिविल सर्जन और सीएमएचओ से कहा कि आपकी छोटी लापरवाही से मरीज़ की जान जा सकती है। इस दौरान सिविल सर्जन को एक एक पॉइंट चेक कर उसे ठीक करवाने को कहा। इसके बाद मंत्री अस्पताल का शौचालय देखने पहुंच गये जहां गंदगी पसरी हुई थी

इस पर मंत्री ने सिविल सर्जन को गंदगी दिखाते हुए जमकर फटकार लगाई और कहा कि आपकी सफाई व्यवस्था की यह हालत है ऐसे नहीं चलेगा। बृजेंद्र यादव ने डॉक्टरों को कहा कि लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री के दौरे के दौरान कुछ मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर रुपए मांगने की शिकायत भी की। इस पर मंत्री ने जांच की बात कहते हुए आला अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री यादव ने अस्पताल के पास स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया

मीडिया से चर्चा के दौरान बृजेंद्र यादव ने कहा कि अस्पताल में लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसका प्रयास रहेगा । हम सरकारी अस्पताल को निजी अस्पताल से बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़े, अस्पताल में जो कमियां और अवस्थाएं मिली हैं उसको दूर करने के लिए अधिकारियों सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री यादव ने इंदौर भोपाल में पु‍लिस कमिश्‍नर प्रणाली लागू होने के सवाल पर कहा कि यदि इस व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आएंगे तो ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों के लिए इस पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button