ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

नए साल के जश्न में केरल के लोग गटक गए 96.86 करोड़ रुपए की शराब, क्रिसमस पर भी खूब हुई बिक्री

केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेवको) ने इस बात का खुलासा किया कि नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य में 96.86 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। बेवको के सूत्रों ने रविवार को बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जहां बेवको ने अपने आउटलेट्स में 82.26 करोड़ रुपए की शराब बिकी की, वहीं कंज्यूमरफेड आउटलेट्स के माध्यम से 14.60 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई।

नए साल की पूर्व संध्या पर तिरुवनंतपुरम पावर हाउस में एक अकेले आउटलेट में सबसे अधिक 1.67 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। यहां पहली बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक की बिक्री हुई। वहीं, क्रिसमस के दौरान राज्य में कुल 215 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेवको आउटलेट्स के माध्यम से शराब की बिक्री 65 करोड़ रुपए की हुई और 25 दिसंबर को बिक्री 73 करोड़ रुपए की हुई थी। गौरतलब है कि कंज्यूमफेड आउटलेट्स के अलावा समूचे केरल में BEVCO के अपने आउटलेट्स भी हैं।

Related Articles

Back to top button