ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

छत्तीसगढ़ में किशोरों को टीका लगाने के लिए पंजीयन शुरू, पहले दिन एक लाख 10 हजार किशोरों ने पंजीयन कराया

रायपुर। स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण के लिए पहले सप्ताह का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। सोमवार तीन से आठ जनवरी तक के लिए यह रोस्टर बनाया गया है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए सारी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। छत्तीसगढ़ में शनिवार से टीकाकरण के लिए पंजीयन शुरू हुआ। इसमें एक लाख 10 हजार किशोरों ने पंजीयन करा लिया है।

बैठक में नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि तीन व चार जनवरी को शासकीय सह शिक्षा पालीटेक्निक कालेज बैरन बाजार, छत्तीसगढ़ कालेज और शासकीय आइटीआइ माना कैंप में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी तरह पांच व छह जनवरी को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, शासकीय नागार्जुन पीजी विज्ञान महाविद्यालय और शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में टीके लगाए जाएंगे।

इसी तरह सात व आठ जनवरी को साक्षी काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर, शासकीय आइटीआइ अभनपुर, सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय कोहका तिल्दा, शासकीय आइटीआइ कोहका तिल्दा और शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में टीके लगाए जाएंगे।

आनलाइन पंजीयन के लिए मोबाइल व फोटोयुक्त पहचान पत्र होना जरूरी

15 से 18 वर्ष के छात्रों के पास आनलाइन पंजीयन के लिए उनके पास मोबाइल और फोटोयुक्त पहचानपत्र होना चाहिए। छात्रों के कोविनपोर्टल में आनलाइन पंजीयन का कार्य छात्रों द्वारा स्वयं या संस्थानों द्वारा नियुक्त टीम द्वारा करना होगा।

मास्क पहनना जरूरी

15 से 18 वर्ष तक के सभी छात्रों को मास्क पहनकर ही आना होगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही जन्मतिथि का दस्तावेज भी लेकर आना होगा। टीकाकरण के लिए छात्रों की आयु 15 से 18 वर्ष ही होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button