ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

दूर नहीं हो रही सर्वर की समस्या, जरूरतमंद का नहीं बन रहा आयुष्मान कार्ड

बिलासपुर। सर्वर डाउन होने के कारण आयुष्मान भारत व खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नए आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं। बीते दो सप्ताह से इस तरह की परेशानी हो रही है। ऐसे में जरूरतमंद का समय पर निश्शुल्क इलाज नहीं हो पा रहा है। आयुष्मान भारत के नए कार्ड च्वाइस सेंटर में बन रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़े तो अस्पताल में कार्ड बनाया जाता है । लेकिन पिछले दो सप्ताह से आयुष्मान भारत का सर्वर डाउन चल रहा है। कुछ देर चलने के बाद समस्या आ जाती है । कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से रोजाना दर्जनों मरीज आयुष्मान से उपचार से वंचित हो रहे हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसकी जानकारी शासन को दी गई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।

च्वाइस सेंटर में नहीं बन रहा कार्ड

च्वाइस सेंटर के माध्यम से निश्शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से पिछले पांच दिनों से एक भी कार्ड नहीं बन पाया है। जबकि कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है ।

अभी भी जिले में साढ़े चार लाख लोग वंचित

जिले के 16 लाख 50 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक तकरीबन 12 लाख हितग्राहियों के ही कार्ड बने हैं। ऐसे में चार लाख 50 हजार के कार्ड और बनाने हैं । कार्ड बनाने की तिथि भी बढ़ा दी गई हैं, लेकिन सर्वर नहीं होने से कार्ड बनाने का काम रुक सा गया है।

Related Articles

Back to top button