ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

मुंगेरः पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद तो बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या

पटनाः बिहार के मुंगेर जिले में नए वर्ष पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण युवक और अपराधियों के बीच पैसे के लेन-देन को हुआ विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में की है। बताया दा रहा है कि इसी थाना क्षेत्र के कटघर निवासी सुनील मंडल का पुत्र अभिनव कुमार उर्फ सुमो नव वर्ष के मौके पर यूपी वर्मा कॉलेज के समीप टहल रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने युवक के अभिनव पर फायरिंग कर दी। कनपटी और सीने में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिनव घरों में पुट्टी का कारीगर है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर अभिनव कुमार का कारु कुमार के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान कारु कुमार ने अभिनव को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद देर शाम को कारु कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अभिनव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button