ब्रेकिंग
DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए...
देश

नए वर्ष के पहले दिन PM ने रखा किसानों का ध्यान, खाते में डाले 20 हजार करोड़ः सुशील मोदी

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नए वर्ष के पहले दिन 10 हजार करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि किसान उनके लिए सर्वोपरि है।

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि साल के पहले दिन किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त के तौर पर 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ 351 किसान उत्पादक संगठनों के लिए 14 करोड़ से अधिक राशि का इक्विटी अनुदान जारी किया गया। इससे 1.24 लाख किसानों को लाभ होगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 60 फीसद तक वृद्धि, गेहूं की रिकॉर्ड खरीद और उर्वरक पर भारी सब्सिडी देकर हमेशा अन्नदाता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने किसानों की 50,000 करोड़ की कर्ज माफी का ढिंढोरा खूब पीटा, जबकि उसका लाभ सभी किसानों को नहीं मिल सका था।

Related Articles

Back to top button