ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

मुर्गा भात पार्टी ने ले ली जान: बांका में नया साल मनाने निकले युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

बाराहाट: मुर्गा भात खाने के लिए बुलाकर ले गए एक युवक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव निवासी 40 वर्षीय युवक कैलाश यादव के रुप में हुई है। इस मामले में मृतक कैलाश की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि उसके पति को शुक्रवार की रात नए साल के मौके पर मुर्गा भात खाने के लिए गांव के ही रिंटू पासवान ले गया था। इसी क्रम में शनिवार को उसकी लाश मिली है।

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया की घटना को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इधर, चर्चा है कि मृतक किसी गाड़ी में उपचालक थे। कुछ लोग पानी में डूबोकर हत्या करने करने की चर्चा कर रहे हैं।

स्वजनों ने बताया कि कैलाश को गांव के ही रिंटू पासवान ने घर से बुलाकर लेकर गया था । देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। हलांकि काफी रात तक स्वजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका अता पता नहीं चल पाया।

इधर शनिवार को शौच को निकले ग्रामीणों की नजर गांव से बाहर कैलाश के शव पर पड़ गई और इसकी जानकारी स्वजनों को दी। खबर पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और देखते ही देखते मामला आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिंटू पासवान ने शुक्रवार की रात उसे घर से बुलाकर ले गया था। इस क्रम में गांव के बाहर एक गड्डे के पास कैलाश का शव अस्त-व्यस्त अवस्था में पाया गया। घटना के बाद कैलाश के तीन मासूम सहित पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button