ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
देश

रामपुरी चाकू के बहाने से सीएम ने सांसद आजम खां पर चलाए स‍ियासी तीर, कहा-ज‍िसने जैसा क‍िया, वैसा फल द‍िया

मुरादाबाद। रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद आजम खां के गढ़ में उनका नाम लिए बगैर उन पर भी निशाना साधा। कहा कि जिसने जैसा किया, उसको वैसा ही फल दिया। मुख्यमंत्री ने चाकू के बहाने सांसद पर सियासी तीर भी चलाए।

सीएम ने कहा कि हमने एक जनपद एक उत्पाद योजना चलाई तो इस योजना के लिए रामपुर में कोई उत्पाद ढूंढे नहीं मिल रहा था। काफी प्रयास के बाद एक ही चीज मिली, वह थी रामपुर का चाकू। लेकिन, इस चाकू का उपयोग कैसे करना है, इस पर विचार किया तो मुझे गुरु परंपरा याद आई। अगर अच्छे लोगों के पास शस्त्र होगा तो देश और धर्म की उससे रक्षा की जा सकती है। अगर गलत लोगों के हाथों में होगा तो लूट खसौट, गरीबों व दलितों की संपत्ति पर कब्जा करने में उसका दुरुपयोग करेगा। रामपुर का चाकू जो कभी रक्षा के काम आता था, जिसके कारण इसका नाम रामपुर से जुड़ा था। समाजवादी पार्टी की सरकार में यह चाकू दलितों की जमीनों पर और गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा करने का माध्यम बन गया था, जिसने जैसा किया, उसको उसका फल भी दे दिया गया। हमने तो पहले ही इस बात को कह दिया था कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। हमने कहा था कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति के तहत सरकार काम करेगी। जीरो टॉलरेंस का मतलब यही था कि यदि किसी ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया है, गरीबों की संपत्ति पर या व्यापारियों की संपत्ति पर कब्जा किया है तो उससे कब्जा हटवाकर हकदार को वापस दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button