ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक के लिए सभी दल सहमत, सिर्फ BJP के जवाब का इंतजारः नीतीश

नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर होने वाली सर्वदलीय बैठक के संबंध में भाजपा को छोड़ कर अन्य दलों की सहमति प्राप्त हो गई है। भाजपा की ओर से जवाब आने के बाद बैठक की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सर्वदलीय बैठक करनी है तो सभी दलों की सहमति जरूरी है। अन्य सभी दलों की सहमति आ गई है और एक दल अभी आपस में बातचीत कर रहा है, उसकी भी सहमति जिस दिन आ जाएगी उसके बाद बैठक बुला ली जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर कहीं कोई असहमति का द्दश्य आएगा फिर भी यदि कोई आपस में बातचीत करना चाहता है तो कर ले। नीतीश ने कहा कि हाल ही में उनकी भाजपा के स्थानीय नेताओं से इस बारे में बात हुई है और उनसे उन्होंने कहा है कि वह इसे देख लें।

Related Articles

Back to top button