ब्रेकिंग
Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने द... Festive Season Delhi Trade: नवरात्रि-दिवाली सीजन में व्यापार ठप होने की आशंका, सीटीआई की मांग- दिल्ल...
देश

गोवा पहुंचे कॉर्डेलिया क्रूज पर स्टाफ समेत 66 लोग कोविड पॉजिटिव, 2016 लोग आइसोलेट; बाहर आने की इजाजत नहीं

गोवा आये कॉर्डेलिया क्रूज पोत को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 66 लोगों समेत सभी 2,000 से अधिक यात्रियों के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया है। संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों ने गोवा के अस्पतालों में भर्ती होने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पोत को वापस भेजा गया। एक जहाजरानी एजेंसी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संक्रमित लोगों को पोत पर पृथक रखा जाएगा। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को बताया था कि क्रूज पोत पर सवार 2,000 से अधिक लोगों में से 66 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसी पोत पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल अक्टूबर में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ कर कुछ नामचीन लोगों के जुड़े होने का दावा किया था।

मुंबई से गोवा के लिए एक पोत पर नये साल की छुट्टी में निकले लोग सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि पोत के चालक दल का एक सदस्य रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था, जिसके बाद इस पर सवार सभी लोगों की जांच जरूरी हो गयी थी। ‘जेएम बक्सी एंड कंपनी’ के संचालन प्रबंधक गोविंद पेर्नुलकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संक्रमित पाए गए 27 यात्रियों ने पोत से उतरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पोत को सोमवार रात साढ़े 11 बजे वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों ने गोवा में कोविड-19 केंद्रों में भर्ती होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पोत को वापस भेजा गया। संक्रमित पाए गए 66 लोगों में से चालक दल के केवल छह सदस्य गोवा में पोत से उतरे।”

पेर्नुलकर ने कहा कि स्थिति पर विचार करने के बाद, दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने आदेश दिया कि सभी यात्रियों के साथ पोत को वापस मुंबई भेज दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘पृथक-वास केंद्र में भेजे गए यात्रियों को पोत वापस लाया गया, जिसके बाद पोत मुंबई के लिए रवाना हुआ। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मरीजों को पोत पर पृथक रखा जाएगा।” पेर्नुलकर ने बताया कि संक्रमित पाए गए कुछ लोग अपने परिवारों के साथ आए थे और उनके परिवारों के कुछ सदस्य संक्रमित नहीं पाए गए थे। उन्होंने बताया कि पोत के मंगलवार दोपहर तक मुंबई पहुंच जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button