ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
खेल

बिग बैश लीग में फूटा कोरोना बम, दो टीमों के 25 खिलाड़ी पाए गए कोरोना पाजिटिव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल की तरह आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) का आयोजन होता है। ये टी20 लीग मौजूदा समय में खेली जा रही है, लेकिन इस लीग में कोरोना बम फूटा है। हाल में ही में एक टीम के 15 सदस्यों को कोरोना पाजिटिव पाया गया था और बाद में उसी टीम के कप्तान समेत कुल 13 खिलाड़ी कोरोना वायरस टेस्ट में पाजिटिव पाए गए थे। अब एक अन्य टीम में भी कोरोना बम फूटा है और कुल 12 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। टीम का एक कोच भी कोविड 19 पाजिटिव पाया गया है।

दरअसल, पहले मेलबर्न स्टार्स के 13 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित थे। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल की कोविड 19 रिपोर्ट भी पाजिटिव पाई गई थी और अब ब्रिसबेन हीट के 12 खिलाड़ी कोरोना वायरस टेस्ट में पाजिटिव पाए गए हैं। ब्रिसबेन हीट के कोच को भी कोरोना के एंटीजन टेस्ट में पाजिटिव पाया गया है। एहतियात के तौर पर ब्रिसबेन की टीम का मैच स्थगित किया गया है। 4 जनवरी को ब्रिसबेन टीम के कुछ सदस्य कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। ऐसे में मैच एक दिन के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन अब इसको अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

एशेज सीरीज पर भी खतरा

वैसे तो एशेज सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और चौथा मैच बुधवार 5 जनवरी को सिडनी में शुरू हो चुका है, लेकिन इस सीरीज पर भी कोरोना का साया है। इंग्लैंड की टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड, आस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कमेंट्री पैनल का हिस्सा ग्लेन मैक्ग्रा कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हाकले की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। माना जा रहा है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया जल्द बिग बैश लीग को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button