ब्रेकिंग
गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल! भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने ली शपथ, पूरी हुई 25 मंत्रियों की लिस्ट... उज्जैन का 1100 साल पुराना कुबेर मंदिर: यहां कुबेर की नाभि में लगाते हैं इत्र-घी का लेप, धनतेरस पर दर... MP में फिर 'पेशाब कांड'! अवैध खनन रोकने पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, सरपंच के बेटे ने की अमानवीय... 20 साल बाद जागा निगम! जबलपुर के विजय नगर की अवैध चौपाटी पर चला बुलडोजर, सुबह-सुबह हटाए गए खानपान के ... सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर नीमच कांग्रेसी कार्यकर्ता... उपभोक्ता आयोग का कड़ा फैसला: सरोगेसी में धोखाधड़ी करने वाले अस्पताल को देना होगा ₹3.75 लाख का हर्जान... छतरपुर सड़क हादसा: मंत्री के काफिले की तेज रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा से टकराने के बाद 7 लोग घायल, पुलि... कोल्ड्रिफ सीरप कांड: कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के बाद अब 'बिल' गायब होने का खुलासा, प्रोपेलीन ग्ला... कटनी-दमोह हाईवे पर भीषण टक्कर! बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 12 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर दागदार हुई सिवनी पुलिस: हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टे...
मध्यप्रदेश

इंदौरियों को महंगी न पड़ जाए यह लापरवाही! सुपर स्पीड से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 319 नए केस

इंदौर: दुनिया भर में महामारी के नए वैरियंट ओमीक्रॉन ने हड़कंप मचा रखा है। वही मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हालत दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार/प्रशासन की सख्तियां वही दूसरी ओर मालवा उत्सव, नया साल या यूं कहें जनता की लापरवाही ने इंदौर को कोरोना का हॉट स्पॉट की तरफ धकेल दिया। जिसके कारण कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। कल 4 जनवरी 2022 की बात करें तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. बी.एस. सैत्या द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 319 पॉजिटिव संक्रमित मरीज और 15 रिपीट पॉजिटिव आये है। वही एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई। इंदौर शहर में कोरोना जनता और प्रशासन की लापरवाही से विकराल रूप लेता जा रहा है। इंदौर कलेक्टर ने तो तीसरी लहर आने के संकेत तक दे दिए हैं। इस लहर में एसडीएम हो या फिर बच्चे बड़े हो या वैक्सीनेट करे सभी संक्रमित होने लगे हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई है। साथ ही बात करें मध्यप्रदेश के गृहमंत्री की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ओमीक्रोन के साथ साथ फिर से डेल्टा वैरिएंट भी फैल रहा है।

पिछले 9 दिनों की डिटेल पर नजर दौड़ाएं तो अब तक टोटल कोरोना पॉजिटिव मरीज को आंकड़ा बहुत ही भयभीत करने वाला है जिसमें रिपीट मरीजों की संख्या भी कम नहीं है।

04/01/2022..319..रिपीट.15
03/01/2022..137..रिपीट.3
02/01/2022..110..रिपीट.10
01/01/2022…80…रिपीट.3
31/12/2021…62…रिपीट.10
30/12/2021…43…रिपीट.6
29/12/2021…54…रिपीट.3
28/12/2021…32…रिपीट.6
27/12/2021…27…रिपीट.3

पिछले 9 दिन में अगर इस हिसाब से रिपीट मरीजों को मिला कर टोटल किया जाए तो यह संख्या 864 + 49= 913 होती है।

Related Articles

Back to top button