ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में किराना दुकान में लगी भीषण आग, परिवार बाहर निकल आया, लेकिन अंदर ही फंसी रह गई बूढ़ी मां, दर्दनाक मौत

राजगढ़। इंदिरा नगर कालोनी ब्यावरा में शार्ट सर्किट के चलते किराना दुकान में आग लग गई। आग से उठे धुएं में दम घुटने की वजह से 85 वर्षीय महिला रोड़ीबाई धनगर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर कालोनी में रमेश धनगर की किराना की दुकान है। जहां दुकान है, वहीं ऊपर परिवार के सदस्य निवास करते हैं। नीचे तलघर बना हुआ है। बुधवार अलसुबह करीब 4 बजे बिजली की शार्ट सर्किट होने के चलते किराने की दुकान में आग लग गई थी। आग की तेज लपटे उठने के चलते परिवार के सदस्यों की भी नींद खुल गई थी। वह घबराकर नीचे आए और अन्य दुकानों को सुरक्षित करने व आग की लपटों को रोकने के अन्य दुकानों की शटर लगा दी। इसी दौरान उनकी बुजुर्ग मां रोड़ीबाई तलघर में सो रही थी। जब परिवार के सदस्यों को पता लगा कि मां अंदर है, तब तक देर हो चुकी थी व शटरें नही खुल सकी। परिजनों ने घटना की जानकारी ब्यावरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया व मशक्कत करते हुए शटर खुलवाई गई। तब तक रोडीबाई की धुएं में दम घुटने की वजह से मौत हो चुकी थी।
परिजनों को लगा कि मां भी बाहर आ गई
पुलिस के मुताबिक आग की लपटें काफी तेज थीं। जिसके कारण परिवार के सदस्य घर से बाहर आ गए थे। ऐसे में परिजनों को लगा कि सभी घर से बाहर आ गए ओ सभी लोग अपने अपने स्तर पर आग बुझाने, पुलिस को सूचना देने सहित अन्य बचाव कार्य में जुट गए। जब बुजुर्ग महिला कहीं नजर नहीं आईं, तब पता किया तो अंदर होने की जानकारी लगी। ऐसे में बंद शटर खोलने के प्रयास किये, लेकिन वह भी आसानी से नही खुली ओर यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button