ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

अब डाकघर में भी करा सकेंगे ट्रेन का र‍िजर्वेशन, रेल मंत्री छह को लखनऊ में करेंगे योजना का लोकार्पण

लखनऊ। चुनावी माहौल के बीच रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव छह जनवरी को लखनऊ आ रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के 9147 डाकघरों से रेलवे रिजर्वेशन टिकट जारी करने की योजना का लोकार्पण करेंगे। छह जनवरी से सभी प्रदेश के सभी ब्रांच डाकघरों तक ग्रामीण डाक सेवक यात्रियों के लिए ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट बना सकेंगे। यह व्यवस्था भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) के सहयोग से लागू की जाएगी। आइआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों की तरह ग्रामीण डाक सेवक दूरदराज गांव में यह टिकट बना सकेंगे। वहीं छह जनवरी को ही रेलमंत्री नई ट्रेन का उपहार भी गोमतीनगर स्टेशन को देंगे

रेल मंत्रालय ने उनके लखनऊ के प्रस्तावित कार्यक्रम की पुष्टि मंगलवार देर शाम कर दी है। रेलमंत्री इंफाल और कोलकाता होते हुए पांच जनवरी की रात उड़ान से लखनऊ पहुंचेंगे। अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) में वह यहां चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इसके बाद छह जनवरी की सुबह रेलमंत्री आरडीएसओ की टेस्टिंग लैब, रेलकर्मियों की कालोनी और मंडल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। रेलमंत्री गोमतीनगर स्टेशन पर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही यहां ट्रेनों की मरम्मत के लिए बनी वाशिंग पिट लाइन का उदघाटन करेंगे।

भाजपा कार्यालय में दोपहर के प्रवास के बाद रेलमंत्री हजरतगंज जीपीओ में उत्तर प्रदेश के 9147 डाकघरों से रेलवे रिजर्वेशन टिकट बनाने की सुविधा शुरू करेंगे। दोपहर बाद रेलमंत्री लखनऊ से भुवनेश्वर की उड़ान से रवाना होंगे। रेलमंत्री के आगमन की तैयारियों को परखने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा मंगलवार को लखनऊ आ गए हैं। जबकि सोमवार को ही डीआरएम डा. मोनिका अग्निहोत्री ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोमतीनगर स्टेशन का निरीक्षण किया था।

Related Articles

Back to top button