ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर नवंबर के बाद से 15,000 से अधिक लोग गिरफ्तार: नीतीश कुमार

औरंगाबादः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर दो महीने से भी कम समय में 15,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बिहार के इस मध्य जिले में एक जनसभा में आंकड़े पेश किए। वह शराब, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ ‘समाज सुधार अभियान’ के तौर पर औरंगाबाद आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह आंकड़े पिछले साल 26 नवंबर से इस साल 2 जनवरी के बीच के हैं। इस दौरान 13,013 मामले दर्ज किए गए, 2.31 लाख लीटर देसी शराब और 3.55 लाख लीटर आईएफएमएल जब्त की गयी। इसके अलावा 2,072 वाहनों को भी जब्त किया गया।” यह कार्रवाई दीपावली के आसपास हुई जहरीली शराब की घटनाओं के बाद की गई, जिसमें 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बिहार में अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री और इसके पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार की महिलाओं से यह वादा किया था।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि कई ‘विद्वानों’ ने शराब पीने पर रोक लगाने को खारिज कर दिया था। उन्होंने दहेज और बाल विवाह की कुप्रथा पर भी बात की और लड़कियों के विवाह करने की योग्य उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने के केंद्र के कदम का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button