ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

भागलपुर एसएसपी ऑन फायर: 12 घंटे के अंदर सब्जी कारोबारियों से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

भागलपुर : नाथनगर के ललमटिया थानाक्षेत्र स्थित बिंद टोली के पास मंगलवार को तीन सब्जी कारोबारियों से पुलिस बता लूट को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए एक हजार रुपये, दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुंगेर के परिया निवासी दीपक यादव, विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के साहेबगंज चर्च टोला के धीरज यादव उर्फ मुन्ना यादव और मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के राघोपुर टिकर के सुमित कुमार यादव उर्फ विधायक शामिल है।

गिरफ्तार बदमाशों में दीपक और धीरज का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों मुंगेर, भागलपुर, बांका जिले के अलावा रेलवे क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। दीपक और धीरज के विरुद्ध जमालपुर रेल थाने के अलावा विश्वविद्यालय और ललमटिया थाने में केस दर्ज हैं। लूट, चोरी और गृहभेदन कि घटना में तीनों जेल जा चुके हैं।

एसएसपी ने बुधवार को पुलिस की उपलब्धि की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात और सिटी एएसपी शुभम आर्या, नाथनगर इंस्पेक्टर सज्जाद हुसैन, ललमटिया थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ चुनिंदे जवानों को लूट के उदभेदन को लगाया गया था। पुलिस टीम ने 12 घण्टे में टास्क पूरा कर दिखाया। टीम में शामिल पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

  • -ललमटिया बिंद टोली में तीन सब्जी कारोबरियों से लूट,12 घण्टे में दबोचे गए लुटेरे
  • – एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया उद्भेदन
  • – पकड़े गए तीन बदमाशों में दो निकले शातिर, बाइक, रुपये और मोबाइल बरामद

पुलिसकर्मी बता हुई थी लूट

बिंद टोली के पास अजमेरीपुर के सब्जी कारोबारी धनेश्वर मंडल, विपिन मंडल और बैरिया के दयानन्द मंडल को तीनों बदमाशों ने रोक लिया। डीलडौल-कदकाठी में पुलिस जैसा दिखने वाले तीनों बदमाशों ने गलत फायदा उठाते हुए उन्हें रोका। खुद को पुलिसवाला बता तलाशी लेने लगे। सब्जी कारोबारी भयभीत हो गए जिसका फायदा उठाते हुए तीनों बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये और मोबाइल जबरन निकाल कर ले लिए। बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया। दियारा से अन्य सब्जी कारोबारी देख भाग निकले। बदमाशों के पास पिस्तौल भी था जिस वजह से सब्जी कारोबारी जान बचा भाग निकले।

Related Articles

Back to top button