ब्रेकिंग
Akal Takht Sahib Meeting: सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का बड़ा खुलासा; ब... Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला?
मध्यप्रदेश

पंजाब में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, CM शिवराज बोले- ये गांधी परिवार के षडयंत्र का नतीजा

भोपाल: पंजाब में फिरोजपुर रैली से पहले हुसैनीवाला में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि देश की करोड़ों करोड़ जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। वरना कांग्रेस, कांग्रेस सरकार और गांधी परिवार ने तो कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया, वो इस देश में पहले कभी नहीं हुआ।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी राज्य सरकार की थी। ये प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है, ये तो राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। क्या कांग्रेस,कांग्रेस की सरकार, गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा से खेल जाए। यह आपराधिक षड्यंत्र है और देश की जनता इसके लिये कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को रैली में पहुंचने वाले थे लेकिन उन्हें हुसैनीवाला बॉर्डर से वापस आना पड़ा। रैली के रद्द होने के पीछे पहले भारी बारिश, खराब मौसम और पर्याप्त संख्या में वहां लोगों के नहीं पहुंच पाने के कारण बताया जा रहा था, लेकिन बाद में रैली रद्द होने पीछे सुरक्षा कारणों का भी हवाला दिया जा रहा है। क्योंकि पंजाब के बठिंडा में फ्लाईओवर पर पीएम 15-20 मिनट तक फंसे रहे। इसके बाद उन्होंने फ़िरोज़पुर रैली में जाने कार्यक्रम रद्द किया। अब गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है। वहीं बताया जा रहा है कि  बंठिडा एयरपोर्ट पर लौटकर पीएम मोदी ने वहां अधिकारियों से कहा कि “अपने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को धन्यवाद कहना कि मैं बंठिडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया। बताया जा रहा है कि रैली स्थल तक पहुंचने का रूट SPG ने नहीं बल्कि पंजाब पुलिस ने तय किया था।

Related Articles

Back to top button