ब्रेकिंग
Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ... Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ...
देश

समस्‍तीपुर में आभूषण दुकान में बदमाशों ने की फायरिंग, व्यवसायियों के जुटने से लूट में हुए विफल

समस्तीपुर। सरायरंजन बाजार स्थित वस्त्र-आभूषण की एक दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोंक पर व्यवसायी से लूटपाट की कोशिश की। इस क्रम में बदमाशों के द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। दुकान के संचालक व कर्मचारी ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपित हथियार लहराते हुए बाइक से सरैया चौक की ओर भाग निकले। इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

इधर, घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने सरायरंजन बाजार चौराहा के निकट बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस के साथ एसपी हृदयकांत ने घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाला और व्यवसायियों से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन बाद सड़क जाम समाप्त किया गया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। आरोपितों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से एक लोडेड मैगजीन व दो खोखा बरामद हुआ है। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे छह बदमाश 

सरायरंजन बाजार निवासी महेश्वर साह ने घर के पास ही बाजार में वस्त्र-आभूषण की अपनी एक दुकान खोल रखी है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलकर छोटे भाई संजय व कर्मचारियों के साथ बैठा था। इस बीच दो बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियारबंद बदमाश अचानक दुकान में धुस गए। पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की कोशिश की। छोटे भाई संजय कुमार के हाथ से उसका मोबाइल फोन छिन लिया। जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दुकान के सामने दो राउंड फायिरंग किया। शोर शराबे और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। सभी बदमाश बाइक से हथियार लहराते हुए सरैया चौक की ओर भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई संदिग्ध की तस्वीर 

घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एसपी हृदयकांत ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। व्यवसायियों से वार्ता की। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है। आरोपित की पहचान की त्वरित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने किया सड़क जाम 

घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने सरायरंजन बाजार चौराहा के निकट बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन बाद सड़क जाम समाप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button