ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

Weather Update: दिल्ली में बारिश की वजह से ठंड और बढ़ी, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ़ में आज भी बारिश होगी। बीते 2 दिन से बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आई है। साथ ही शीतलहर भी कहर बरपा रही है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मौसम विभाग  के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है और प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है। जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है।

दिल्ली-यूपी के इन इलाकों में कुछ घंटों में होगी हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के हापुड़, संभल, चंदौसी, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, कासगंज, नरौरा, सहारनपुर, देवबंद, नज़ीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, संभल और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी। वहीं, राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के पूर्वी हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश के साथ 12 जगहों पर मध्यम वर्षा तथा हिमपात संभव है।

Related Articles

Back to top button