ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: शमिता-करण को पीछे छोड़ ये बना शो का मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट, ट्रॉफी का है प्रबल दावेदार

नई दिल्ली।  सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 15’ का फिनाले नजदीक आ है, फैंस ने पहले से अपने टॉप मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट चुन लिए हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में लोगों ने अपने मनपसंद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम बताया, जिसके आधार पर एक लिस्ट तैयरा की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट के टॉप फर्स्ट में ना तो करण कुंद्रा का नाम है, ना तो शमिता शेट्टी का बल्कि बाजी तो कोई और ही मारकर ले गया है।

ये हैं टॉप पांच कंटेस्टेंट्स 

ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा, के साथ-साथ शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को पछाड़कर इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। तेजस्वी पहले दिन से ही दर्शकों की पसंदीदा रही हैं और करण के साथ उनके लव एंगल के बाद, उन्होंने और भी अधिक लोकप्रियता हासिल की। हालांकि पिछले दिनों वीआईपी मेंबर बनने के लिए तेजस्वी को काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। तेजा पर विक्टिम कार्ट खेलने से लेकर जाने कितने ही आरोप लगे। पर अब वो दर्शकों की पहली पंसद बनकर सामने आईं हैं।

करण कुंद्रा

इस लिस्ट में करण कुंद्रा दूसरे स्थान पर हैं। करण अपनी ही गर्लफ्रेंड से पिछड़ गए, जबकि शो में उन्हें जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। करण ने जिस दिन से घर में एंट्री की है, फैंस ने उनमें एक विनर देखा। तेजस्वी के साथ उनका लव एंगल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ एपिसोड पहले ही सलमान खान ने उनपर शो में स्टैंड ना लेने का आरोप लगाया था। पर बावजूद इसके वो फेवरेट हैं।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी तीसरे स्थान पर हैं और वास्तव में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। शिल्पा शेट्टी की बहन होने की वजह से उनपर फेवरेट होने का भी इल्जाम लगता रहा है। पर इन तमाम आलोचनाओं को झेलकर भी तेजस्वी लोगों की फोवरेट बनी हुईं हैं।

प्रतीक सहजपाली

बिग बॉस ओटीटी से सीजन 15 में प्रतीक सहजपाल के लिए कोई नहीं कह सकता था कि उनका सफर इतना लंबा चलेगा। पर अब प्रतीक लोगों के चौथे फेवरेट हैं।

निशांत भाट

निशांत भट शुरुआत से घर में अपनी जीत को लेकर काफी स्पष्ट नजर आए हैं। उन्होंने ना तो किसी संग लव एंगल निकाला और ना ही वो किसी की टीम में नजर आए। हालांकि वो इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।

Related Articles

Back to top button