ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
छत्तीसगढ़

रायपुर के डूमरतराई थोक सब्जी मंडी में दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थोक सब्जी मंडी स्थित दुकान का शटर तोड़कर 3 लाख 50 हजार रुपये नगदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सब्जी कारोबारी संजय गुप्ता की दुकान में 13 जनवरी को नगदी चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने संजय नगर टिकरापारा निवासी शातिर चोर मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक लाख 34 हजार नगदी जब्त की गई है। माना थाना पुलिस की कार्रवाई।

पीड़ित संजय ने माना थाने में रिपोर्ट करवाई थी। संजय ने बताया कि भाटागांव शीतला चौक माहामाया क्लीनिक के पास रहता हूँ, थोक सब्जी मार्केट डुमरतराई में राजेश कुमार,स्वतत्र कुमार सोनकर के नाम से थोक सब्जी का व्यवसाय करते हैं। भाटागांव से रोजाना बाइक से आना-जाना करते हैं। सब्जी बिक्री रकम को दुकान के अलमारी में ही रख देते थे। पिछले करीब डेढ महिने का सब्जी बिक्री रकम 3,50, 000 रुपये को दुकान के अलमारी में रखा था। उक्त रकम को 12 जनवरी तक थी।

13 जनवरी के सुबह करीब 04 बजे आकर देखा तो दुकान में लगे शटर का ताला नहीं था। शटर खोलकर दुकान अंदर जाकर देखा तो अलमारी और लाकर खुला था। लाकर में रखा नगदी रकम तीन लाख 50 हजार रुपये नहीं थे। अज्ञात चोर 12-13 जनवरी की दरम्यानि रात दुकान में लगे शटर का ताला तोडकर दुकान अंदर प्रवेश कर अलमारी का लाकर तोडकर नकदी रकम को चोरी ले गया है।

धारदार चाकू के साथ आरोपित गिरफ्तार

थाना देवेन्द्रनगर पुलिस की टीम द्वारा पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित वाहन पार्किंग स्थल में धारदार चाकू लहराते आरोपी समीर खान उर्फ काया को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के पास से एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया है। उसके विरुद्ध देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

रायपुर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

अपराधों की रोकथाम व शांत सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बल द्वारा पैदल पेट्रोलिंग, भीड़ भाड़ वाले स्थानों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में भी असमाजिक तत्वों व संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button