ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

लोहे से लदे ट्रक में गांजे की खेप! 310 किलो गांजे समेत दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रक मालिक पर भी FIR

लखनादौन: सिवनी जिले के लखनादौन पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत आरोपियों से 15 लाख 50 हजार कीमत का 310 किलो गांजा व 20 लाख का लोहा पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मालिक समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी कि लखनादौन के नरसिंगपुर रोड़ पर स्थित पंजाब ढाबा के पास एक ट्रक में गांजा भरा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां ट्रक की तलाशी ली और ड्राइवर सीट के पीछे केबिन से पैकेट मे 310 किलो गांजा जब्त किया गया। यह गांजा लोहे से भरे एक ट्रक में ले जाया जा रहा था जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 50 हजार बताई जा रही है। साथ ही 2 लोगों को भी गिरफ्त में लिया जिनमें ट्रक चालक जगरूप सिंह और उसका भाई कौशलेन्द्र सिंह है।

जब पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से पूछा था कि ट्रक में क्या है। तब उसने बताया कि लोहा भरा है और ट्रक मालिक उत्तम मिश्रा के कहने पर सोयल व उड़ीसा बार्डर में कुछ देर के लिए ट्रक एक व्यक्ति को दिया था जिसने इसमें गांजा रख दिया और यह बात किसी को नहीं बताने को कहा था फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित ट्रक मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button