ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

मुरैना में सीएम शिवराज बूथ विस्ताकर अभियान की बैठक को करेंगे संबोधित, वीडी शर्मा का जबलपुर दौरा

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुरैना दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज दोपहर 12:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में कार्यक्रम एवं पौधरोपण भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे मुरैना के कैलारस में ग्राम सगौरिया में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम शिवराज रात 7:15 बजे मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक लेंगे. उसके बाज रात 7:45 बजे मप्र पर्यटन बोर्ड की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में भी शामिल होंगे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम के लिए वहां रूकेंगे।

जबलपुर प्रवास पर वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। वीडी शर्मा सुबह 11 बजे भेड़ाघाट में नर्मदा पूजन करेंगे। प्रातः 11.30 बजे बरगी विधानसभा के मंडल भेड़ाघाट के बूथ189 के बूथ समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष के निवास पर भोजन करेंगे। दोपहर 2 बजे भेड़ाघाट ऑडोटोरियम हॉल में पन्ना समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे दीनदयाल पार्क की वोटर्स की बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे वार्ड 5 के अच्छेलाल आदिवासी के निवास पर अल्पाहार करेंगे। फिर बाद में शाम 4 बजे बीएलए एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5.30 बजे कमलपुष्प अभियान के अंतर्गत भेड़ाघाट के वरिष्ठजन विद्यासागर दुबे, मगरमुहा के सुखराम पटेल, मगरमुहा के मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल और बंधा पहुंचकर शारदा प्रसाद दुबे से भेंट करेंगे।

Related Articles

Back to top button