ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

जल्‍द ही थमने लगेगी तीसरी लहर की रफ्तार, जानें देश में कब से कम होने लगेंगे कोरोना संक्रमण के मामले

नई दिल्‍ली। देश कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट प्रभावी लहर से जूझ रहा है लेकिन जल्‍द ही कोरोना की यह तीसरी लहर थमने लगेगी। सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि कुछ राज्यों और मेट्रो शहरों में मामले कम और स्थिर होने लगे हैं। इसमें टीकाकरण का बड़ा योगदान रहा है। कोविड​​-19 रोधी टीकाकरण ने कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव को कम कर दिया है। देश में दैनिक कोविड​​-19 मामलों में 15 फरवरी के बाद गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

इससे पहले भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकोग) ने भी साफ कर चुका है कि देश में ओमिक्रोन वैरिएंट सामुदायिक प्रसारण यानी कम्‍यूनिटी ट्रांसमिशन के चरण में है। यह कई महानगरों में प्रभावी हो गया है जहां संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की यह लहर मेट्रो शहरों के बाद कुछ ही हफ्तों में छोटे शहरों और गांवों का रुख करेगी और धीरे धीरे खत्‍म होने की ओर बढेगी।

वहीं देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,95,43,328 हो गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है। यह 241 दिन में एक्टिव केस का सर्वाधिक आंकड़ा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 439 और लोगों की मौत हो गई। इससे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई है।

मौजूदा वक्‍त में देश में 22,49,335 मरीजों का इलाज चल रहा है। चिंता की बात यह है कि देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 फीसद हो गई है। देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी से चल रहा है। देश की 75 फीसद वयस्‍क आबादी को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है। अब तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 162 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी तरह से 15 से 18 वर्ष के चार करोड़ 15 लाख किशोरों को पहली डोज लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button