ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

मनसुख मांडविया कल कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से करेंगे बात, कोरोना की स्थिति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मंगलवार (25 जनवरी) को कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांडविया कोरोना की स्थिति को लेकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल 27 जनवरी को राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(DDMA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उत्तर प्रदेश में आए कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले 

कोरोना की तीसरी लहर में राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा नए मामले कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल से आ रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,159 मामले सामने आए और 10,836 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में 93,924 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमित लोगों में से 17 लोगों की मौत हुई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल की टेस्ट पाजिटिविटी रेट 6.19% रही है, पिछले कु​छ दिनों से लगातार पाजिटिविटी रेट में कमी आ रही है। उत्तर प्रदेश वैक्सीन की 25 करोड़ से ज़्यादा डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।

शाम को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,064 नए मामले सामने आए। इस दौरान 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 2,985 लोग डिस्चार्ज हुए।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 568 नए मामले सामने आए है। पाजिटिविटी रेट 14.49% है और सक्रिय मामलों की संख्या 7,768 है।

Related Articles

Back to top button