ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
देश

Maharashtra Road Accident: वर्धा में पुल से नीचे गिरी कार सात मेडिकल छात्रों की मौत, भाजपा विधायक का बेटा भी था सवार

वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा (Wardha ) के रास्‍ते सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिरने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले (BJP MLA Vijay Rahangdale) के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा बीती रात 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ। इस हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन की हालत देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये हादसा उस समय हुआ जब कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सेलसुरा के पास नदी पर बने पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार पहिया वाहन पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में सात मेडिकल कालेज के छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। देवली से वर्धा आते समय सेलसुरा के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे व्‍यक्ति ने किसी जानवर को बचाने के लिए स्‍टेयरिग जोर से घुमा दिया था, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि सभी छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। रात की वजह से हादसे की सूचना देर से मिली हालांकि हादसे के समय हुई तेज आवाज को सुनकर स्‍थानीय लोग घटनास्‍थल पर दौड़ पड़े और शवों को निकालने में मदद की।

Related Articles

Back to top button