ब्रेकिंग
काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क...
देश

कोरोना और वैक्सीनेशन पर मनसुख मंडाविया की अहम बैठक आज, यूपी-पंजाब समेत 9 राज्यों के साथ करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से कोशिशें की जा रही हैं। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि मनसुख मंडाविया सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बातचीत करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, लद्दाख, यूपी और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दादरा एंड नागर हवेली और दमन दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों व मुख्य सचिवों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में उन्होंने राज्यों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की समीक्षा करने, हर जिले में टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित करने और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी।

उधर, सरकारी सूत्रों ने कहा है कि 15 फरवरी के बाद से देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने कहा कि टीकाकरण के चलते तीसरी लहर का प्रभाव कम हुआ है। बता दें कि सोमवार को देश में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 439 लोगों की जान गई है। इससे एक दिन पहले 3.33 लाख और उससे एक दिन पहले 3.37 लाख नए केस मिले थे।

Related Articles

Back to top button