ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

पुताई के ठेके को लेकर हुआ था युवक से विवाद

भोपाल। पुराने शहर मे पुताई के ठेके को लेकर हुए विवाद मे दो लोगो ने एक युवक के साथ घर मे घुसकर जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नही आरोपियो ने उसे उचाई से नीचे फैंक दिया, जिससे उसे गंभीर चोंटे आई है। सनसनीखेज मामले मे पुलिस का कहना है, कि घायल युवक का अस्पताल मे उपचार जारी है, ओर उसकी हालत खतरे से बाहर है, वही आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला शाहजहांनाबाद थाना इलाके स्थित वाजपेयी नगर मल्टी का है। पुलिस ने बताया कि 

थाना पुलिस के अनुसार पुताई के ठेके लेने वाला आरोपी असलम वाजपेयी नगर मल्टी में रहता है। इसी क्षेत्र में रहने वाला मंगल सावले भी पुताई का काम करता है। बीते दिनो असलम को पुताई का ठेका मिला था। जिस व्यक्ति ने असलम को यह ठेका दिया था, मंगल ने उस व्यक्ति से बातचीत कर कम कीमत पर काम करने की बात कर वो ठेका खुद ले लिया। इस बात से असलम नाराज हो गया। मंगलवार सुबह जब मंगल काम पर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी असलम अपने साथी यूनुस के साथ मंगल के घर जा पहुंचा। ओर उसका काम कम कीमत पर लिये जाने की बात पर विवाद करते हुए गाली गलौच करने लगा। विवाद बढने पर आरोपी असलम और यूनुस ने उसपर तलवार, चाकू से हमला कर दिया, आरोपियो के हमले से मंगल घायल हो गया। इतना ही नही आरोपियो ने उसे उपर से नीचे धक्का देकर जमीन पर फैंक दिया। जिससे उसके पैर मे गभीर चोट आई है। परिवार वालो ने उसे तुरंत ही मंगल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। 

 

Related Articles

Back to top button