ब्रेकिंग
जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
मध्यप्रदेश

विद्युत कंपनियो के मुख्यालय मे गणतंत्र दिवस समारोह 

जबलपुर। विद्युत कंपनियों का गणतंत्र दिवस समारोह रामपुर स्थित पाण्डुताल मैदान में मध्यप्रदेश शासन की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। इस बात का निर्णय एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन) राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी व मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर शक्तिभवन में रोशनी की जाएगी।  

गणतंत्र दिवस आयोजन समिति की बैठक में महाप्रबंधक ए.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता सिविल प्रकाश पचौरी, उप महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस. के. वर्मा, कार्यपालन अभियंता सिविल एस.के. भंडारी, सहायक अभियंता वी .पी. साहू, राजीव सरैया, एम. एल. मालवीय, मिलिन्द चौधरी, सुरक्षा अधिकारी आर. एन. यादव, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता डा. हिमांशु श्रीवास्तव व विद्युत संधारण डिवीजन के कार्मिक उपस्थित थे। 

बैठक में मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी पर बिन्दुवार चर्चा कर रूपरेखा तैयार की। बैठक में संबंधित विभागों से संबद्ध अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाओं को समय के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button