ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में मिले कोरोना के 21 मरीज

जबलपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर कोरोना के 21 नए मरीज सामने आए। इन आंकड़ों के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इस बीच एक मरीज ने कोरोना संक्रमण को मात दी, जिसे आइसोलेशन से छुट्टी दी गई।कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिया है कि कोविड कमांड सेंटर सक्रियता के साथ कोरोना मरीजों की सेहत पर नजर रखे। इससे पूर्व 11 जून को एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 21 मरीज सामने आए थे। जून माह से लेकर अब तक मरीजों की संख्या इससे कम रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया ने बताया कि सोमवार को 5 हजार 310 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें आरटीपीसीआर जांच में 17 तथा रैपिड जांच में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। नए मरीजों में एक 16 वर्षीय किशोर तथा 20-21 वर्ष के पांच युवा हैं। अन्य मरीजों की उम्र इससे ज्यादा है। डा. कुरारिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिकों का जागरुक होना आवश्यक है। नागरिक भीड़ का हिस्सा बनें तथा मास्क व शारीरिक दूरी के निर्देश का कड़ाई से पालन करें।

मुख्यालय छोड़ने पर रोक: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों व अन्य हेल्थ वर्करों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीएमएचओ डा. कुरारिया ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को सोमवार को निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए कोई भी खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक अथवा कर्मचारी मुख्यालय न छोड़ें। सभी मुख्यालय में निवास कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा मरीजों के उपचार का प्रबंध करें। मुख्यालय छोड़ने की जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button