ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
दिल्ली/NCR

देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार! लगातार तीसरे दिन 3 लाख से भी कम केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार अब कम होती दिख रही है। आज फिर कोरोना संक्रमण के तीन लाख से भी कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में आज कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 573 लोगों की मौत हो गई वहीं, 3,06,357 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 22,02,472 हो गई है।

लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम केस

कोरोना संक्रमण के लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम मामले सामने आए हैं। 24 जनवरी को कोरोना के 2,55,874 नए मामले सामने आए थे। इसके अगले दिन 25 जनवरी को 2,85,914 नए केस दर्ज किए गए। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। तीन दिन पहले 23 जनवरी को देश में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए थे।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 164 करोड़ के करीब पहुंचा

कोरोना संक्रमण के बीच दैश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। देश में अब तक वैक्सीन की लगभग 164 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। साढ़े 93 करोड़ लोगों को पहली खुराक जबकि साढ़े 69 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 92 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक प्रीकाशन डोज लग चुकी है।

Related Articles

Back to top button