ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

डेरा बाबा नानक में बार्डर पर बीएसएफ व पाकिस्‍तानी घुुसपैठियों में बड़ी मुठभेड़, सर्च आपरेशन जारी

डेरा बाबाा नानक (गुरदासपुर)।  भारत – पाकिस्‍तान बॉर्डर पर डेरा बाबा नानक के  चंदू वडाला पोस्ट के पास नशा तस्करों व बीएसएफ जवानों में आज तड़के मुठभेड़ हुुई। इस घटना बीएसएफ का एक  जवान गोली लगने से घायल हो गया। बताया जाता है कि तड़के सीमा पर हलचल देखकर वहां  तैनात बीएसएफ जवानोंं ने जांच शुरू कर और भारत की सीमा में घुस रहे लोगों को रुकने को कहा। इस पर घुसपैठियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद काफी देर दोनोंं पक्षाें में मुठभेड़ हुई।  इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्‍थल से 49 किलो हेरेाइन और कई पिस्‍तौल व कारतूस बरामद हुए हैं।

प्राथमिक जांच में बीएसएफ पर फायरिंग करने वाले नशा तस्कर लग रहे थे हालांकि जांच के बाद पता चलेगा कि बीएसएफ के साथ मुकाबला करने वाले नशा तस्कर थे या आतंकी।  फिलहाल डीआइजी बीएसएफ प्रभाकर जोशी का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि बार्डर पर  गहरी धुंध के बीच वहां तैनात बीएसएफ के जवानोंं ने मूवमेंट होती देखी। इस पर बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी दी, तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हाे गई। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने भी कई राउंड फायर किए। दूसरी आरे से जवाब में कई राउंड गोलियां चलाई गई।  उन्होंने बताया कि वह मौके पर जा रहे हैं ।

डेरा बाबा नानक के पास मुठभेड़ के बाद बरामद हेरोइन के पैकेट। (स्रोत-बीएसएफ)

डीआइजी के मुताबिक यह बड़ा एनकाउंटर हुआ है। एक बीएसएफ के जवान गोली लगने से घाायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैै।  बता दें कि डेरा बाबा नानक में ही श्री करतारपुर कारिडाेर है।  इस कारिडोर हो‍कर काफी संख्‍या में श्रद्धालु श्री करतारपुर गुरुद्वारा साहिब दर्शन करने जाते हैं ।

डेरा बाबा नानक के पास मुठभेड़ के बाद बरामद पिस्‍तौल व कारतूस। (स्रोत-बीएसएफ) 

मुठभेड़ के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों ने  पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। सर्च आपरेशन के दौरान अब तक करीब 49 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई पिस्‍तौलें और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button