ब्रेकिंग
Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक...
देश

अरुणाचल से लापता युवक को चीन ने लौटाया, राहुल गांधी ने पूछा- प्रधानमंत्री जी भारत की जमीन कब वापस मिलेगी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश से चीनी सैनिकों द्वारा पकड़े गए भारतीय किशोर मीराम तारौन की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए शुक्रवार को सरकार से सवाल किया कि क्या चीन कब्जे में ली गई जमीन को भी वापस करेगा। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है, क्या चीन उसे भी लौटाएगा।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘मीराम तारौन को चीन ने वापस लौटा दिया है, ये जानकर तसल्ली हुई। जिस भारत भूमि पर चीन ने कब्ज़ा किया है वो कब वापस मिलेगी, प्रधानमंत्री जी।’ गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर मीराम का चीनी सैनिकों ने अपहरण कर लिया था जिस पर श्री गांधी ने सरकार से उसकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी। यह मामला अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पाटर्ी के सांसद ने उठाया था।

Related Articles

Back to top button